4.0214+ समीक्षाएं
10 हज़ार+इंस्टॉल की संख्या
59 MBआकार
2.5.28संस्करण

वर्जित प्यार, पारिवारिक राज़ और खतरनाक फैसले आपका इंतज़ार कर रहे हैं।

नवीनतम संस्करण

संस्करण
अद्यतन
25 सित॰ 2026
डेवलपर
श्रेणी
इंस्टॉल की संख्या
10,000+

विज्ञापन

Passion of Love: Mafia Romance GAME

आप बोस्टन के सबसे ताकतवर माफिया परिवारों में से एक की बेटी हैं — और बरसों से उस नाम से दूर भागती रही हैं। लेकिन घर लौटते ही सब कुछ बदल जाता है। आपका इंतज़ार कर रहे हैं "एंजल्स": चार बेहद खतरनाक और आकर्षक बॉडीगार्ड, जिन्होंने किशोरावस्था में परछाइयों से आपकी हिफ़ाज़त की थी, और जिन्हें अब आपको ज़िंदा रखने के लिए फिर से आपकी ज़िंदगी में भेजा गया है।

आपको उनकी याद भी मुश्किल से है। उन्हें आपके बारे में सब कुछ याद है।

एक दुश्मन परिवार आपके परिवार के खिलाफ़ चाल चल रहा है। आपके पिता कुछ छिपा रहे हैं। और जिन चार मर्दों ने आपकी रक्षा की कसम खाई है, वही चार मर्द हैं जिन्हें आपको कभी चाहना नहीं था।

हर बातचीत एक फैसला है। हर फैसला याद रखा जाता है।

━━━━━━━━━━━━━━━
मिलिए एंजल्स से
━━━━━━━━━━━━━━━
🖤 लूका — रहस्यमय और रौबदार लीडर, जो नियम बनाता है और उनका पालन चाहता है। भीड़ में बर्फ़ जैसा ठंडा। जब सिर्फ़ आप हों, तो बिल्कुल कोई और।

🎯 किलियन — वह गूढ़ निशानेबाज़, जिसकी आँखों में राज़ छिपे हैं। वह सब कुछ देखता है, लगभग कुछ नहीं कहता, और बिना पलक झपकाए आपके और गोली के बीच आ खड़ा होगा।

💪 वायट — ताकतवर मैकेनिक, जिसका दिल हिफ़ाज़त करना जानता है। खुरदुरे हाथ, सीधी बात, और अकेला वही जो आपको सच बताता है, चाहे वह कितना भी चुभे।

💻 माटेओ — नरमदिल टेक जीनियस, जो आपकी हर दीवार के पार देख लेता है। वह इस परिवार का हर राज़ जानता है — आपका भी।

━━━━━━━━━━━━━━━
आपकी कहानी, आपका फैसला
━━━━━━━━━━━━━━━
💕 अपना प्यार चुनें — चारों रास्ते शुरुआत से ही खुले हैं। किसी एक के साथ अंत तक चलें, या आराम से वक़्त लें और उन्हें आपका दिल जीतने दें।

🔥 कहानी को मोड़ दें — हर फैसला बदलता है कि वे आपको कैसे देखते हैं, आप पर कितना भरोसा करते हैं, और आपकी कहानी का अंत कैसा होगा। कोई एक सही रास्ता नहीं है।

💬 उनसे बातें करें — अध्याय खत्म होने पर भी कहानी नहीं रुकती। निजी संदेश, देर रात के इज़हार, ऐसी बातें जो सिर्फ़ आपकी और उसकी हैं।

🎭 अपनी नायिका बनाएँ — उसका लुक चुनें और उसे पूरी तरह अपना बनाएँ।

🌃 उनकी दुनिया देखें — बोस्टन की तंग गलियों से लेकर गुप्त ठिकानों, पेंटहाउस और परिवार के आलीशान विला तक।

👗 हर मौके के लिए सजें — हर सीन के लिए पोशाक, शांत सुबह से लेकर कभी न भूलने वाली रात तक।

━━━━━━━━━━━━━━━
कहानी यहीं खत्म नहीं होती
━━━━━━━━━━━━━━━
मुख्य कहानी पूरी करें और आगे बढ़ती रहें। लूका और वायट, दोनों का अपना पूरा दूसरा सीज़न है — दर्जनों अध्याय जो आपको वहाँ ले जाते हैं जहाँ मुख्य कहानी कभी नहीं पहुँच सकी। और नई कहानियाँ आती रहती हैं, ऐसे चेहरों के साथ जिनसे यह परिवार कभी नहीं चाहता था कि आप मिलें।

आपको सिर्फ़ एक को चुनना ज़रूरी नहीं। बस जिसे चुना, उसके साथ जीना होगा।

━━━━━━━━━━━━━━━
कैसे खेलें
━━━━━━━━━━━━━━━
📖 पढ़ें, चुनें, और अपने आस-पास सीन को बदलते देखें — कोई जल्दबाज़ी नहीं, आपकी भावनाओं पर कोई टाइमर नहीं।
🎬 नियमित रूप से नए अध्याय जुड़ते हैं, ताकि कहानी बढ़ती रहे।
💎 खास विकल्पों से, जब चाहें, ज़्यादा बेबाक रास्ता चुनें।
🌍 अपनी भाषा में खेलें — 20 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध।
📱 ट्रेन में, बिस्तर पर, कहीं भी खेलें — आपकी प्रगति सेव रहती है।

━━━━━━━━━━━━━━━
आप क्यों रुकेंगी
━━━━━━━━━━━━━━━
✨ एक रोमांटिक उपन्यास, जिसे आप पढ़ती नहीं, खेलती हैं।
✨ एक में चार प्रेम कहानियाँ, हर एक के अपने सीन, राज़ और अंत।
✨ खूबसूरत ओरिजिनल आर्ट और ऐसे किरदार जो सच में आपके हर कदम पर प्रतिक्रिया देते हैं।
✨ खेलना मुफ़्त, अपनी रफ़्तार से, अपने अंदाज़ में।

कुछ परिवार आपकी रक्षा करते हैं। आपका परिवार आप पर हक़ जताता है।

चार मर्द। एक दिल। अनगिनत संभावनाएँ। आप किसे चुनेंगी?

Passion of Love एक इंटरैक्टिव कहानी गेम है, उनके लिए जिन्हें रोमांस विज़ुअल नॉवेल, ओटोमे गेम, डेटिंग सिम कहानियाँ, अपनी पसंद से चलने वाली रोमांटिक कहानियाँ और माफिया लव स्टोरी पसंद हैं।
और पढ़ें

विज्ञापन