Blastbound: ऑनलाइन बम PvP GAME
Blastbound एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बम गेम है, जहाँ धमाकेदार PvP मुकाबलों में सही जगह पर होना और पल भर में फैसला लेना जीत की राह बनाता है। एरीना में उतरो, अपनी स्किल्स चुनो और आखिरी पल में बच निकलकर जीत का मौका बनाओ।
प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहो
हर बम सही जगह लगाओ। भागने के रास्ते रोको, अगली चाल का अंदाज़ा लगाओ और धमाके से दूर रहो। बढ़त मिले तो दबाव बनाओ, जगह चाहिए तो पीछे हटो और अपना रास्ता कभी बंद मत होने दो।
अपना खेलने का अंदाज़ बनाओ
स्किल्स अनलॉक और अपग्रेड करो, फिर अपने अंदाज़ के हिसाब से उनका कॉम्बिनेशन बनाओ। लगातार दबाव डालो या सही मौके का इंतज़ार करो। अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़माओ और प्रतिद्वंद्वियों को चौंकाने के नए तरीके खोजो।
ऑनलाइन मुकाबला करो। रैंक बढ़ाओ।
मल्टीप्लेयर मैचों में दूसरे खिलाड़ियों से भिड़ो और लीडरबोर्ड में अपनी जगह बनाओ। उनकी चालें पढ़ो, मुश्किल पलों से सीखो और अगले मैच में अपनी रणनीति का कमाल दिखाओ।
इकट्ठा करो, अपग्रेड करो, अपना लुक बनाओ
रैंक बढ़ने पर इनाम पाओ, चेस्ट खोलो और स्किल्स अपग्रेड करने के लिए कार्ड इकट्ठा करो। कैरेक्टर और कॉस्मेटिक आइटम अनलॉक करके अपना अलग लुक बनाओ। अगला अपग्रेड चुनो और अपने पसंदीदा कॉम्बिनेशन के साथ एरीना में लौटो।
आसान कंट्रोल। समझदारी भरी चालें।
एक ही जॉयस्टिक से चलो और पूरा ध्यान मुकाबले पर रखो। शुरुआत करना आसान है। जीतने के लिए सही समय, पैनी नज़र और अगला बम कहाँ लगाना है, इसकी समझ चाहिए।
रणनीति के साथ आर्केड ऐक्शन पसंद है? Blastbound के एरीना में अपना खेल दिखाओ।
अपना बम लगाओ। अपनी राह खुली रखो। उनकी राह बंद कर दो।
bb racing 2 


