Booblyc TD Realm Tower Defense APK
1.0.784 · 4 अक्तू॰ 2026 · रणनीति
3.75 हज़ार+ समीक्षाएं
100 हज़ार+इंस्टॉल की संख्या
141 MBआकार
1.0.784संस्करण

Offline tower defense: 80+ cards, 300 levels, and a story that fights back.

नवीनतम संस्करण

संस्करण
अद्यतन
4 अक्तू॰ 2026
डेवलपर
श्रेणी
इंस्टॉल की संख्या
100,000+

विज्ञापन

ऐप APK

Booblyc TD Realm Tower Defense GAME

एक लड़का अपने फ़ोन पर खेलते-खेलते सो जाता है और जागता है उसी गेम के अंदर, जिसे वह खेल रहा था। जिस राज्य में वह पहुँचा है, वह घेराबंदी में है, वहाँ हर कोई मान बैठा है कि वह कोई शक्तिशाली जादूगर है, और उसकी सफ़ाई सुनने में किसी की दिलचस्पी नहीं। बस यही उसकी पूरी योजना है। नतीजा ठीक वैसा ही होता है जैसा आप सोच रहे हैं।

Booblyc TD एक टावर डिफेंस गेम है जिसकी कहानी पलटकर जवाब देती है — 300 से ज़्यादा लेवल, और सब कुछ ऑफ़लाइन खेलने लायक।

⚔️ विजेता, Indie Cup Awards — बेस्ट मोबाइल गेम
🏆 GameGathering Conference — Unusual Engine श्रेणी

यह अलग कैसे है

• आपके टावर एक ही खाने में जड़े नहीं होते। यूनिट को उसके स्टैंड पर रखिए, फिर लड़ाई के बीच उसी बिंदु के चारों ओर घुमाइए — ठीक वहाँ, जहाँ से दुश्मनों की लहर असल में आ रही है।
• 80 से ज़्यादा कलेक्टिबल कार्ड: हथियार, कवच, जादू, राजा, पेट। कार्ड यूनिट्स पर लगते हैं और अपग्रेड होते हैं, इसलिए एक ही लेवल की दो कोशिशें शायद ही एक जैसी बनती हैं।
• लेवल की सूची की जगह हाथ से बना वर्ल्ड मैप। खदानें, भट्ठियाँ, कार्ड की दुकानें, पुल और साइड रास्ते — बेहतर इनाम और नए हीरो मुख्य रास्ते से हटकर छिपे हैं।
• हर बॉस पिछले लेवल के सिखाए किसी एक नियम को तोड़ता है, इसलिए हर बार नई रणनीति चाहिए।
• टूर्नामेंट, अगर आप जानना चाहें कि असल में आपकी रैंक क्या है। साथ ही अनलॉक करने के लिए एक अंतहीन सर्वाइवल मोड।
• 16+ ह्यूमर, उन लोगों का लिखा जो इस जॉनर को इतना पसंद करते हैं कि उसका मज़ाक बना सकें। मज़ाक ट्यूटोरियल के बाद बंद नहीं होते।

कहीं भी खेलिए

इंटरनेट की ज़रूरत नहीं, और शुरू करने के लिए कोई ऑनलाइन जाँच नहीं। पूरा कैंपेन हवाई जहाज़ में, मेट्रो में, या बिना SIM वाले फ़ोन पर भी चलता है।

फ्री टू प्ले

डाउनलोड मुफ़्त, ख़रीदारी वैकल्पिक। पूरा कैंपेन बिना एक पैसा ख़र्च किए ख़त्म किया जा सकता है।

अगर आपको Kingdom Rush जैसी लेन डिफेंस पसंद है, लेकिन आप चाहते हैं कि यूनिट्स हिलें, लोडआउट एक कार्ड कलेक्शन हो, और लिखाई सच में मज़ेदार हो — यह वही गेम है।

✉️ संपर्क:
E-mail: booblyc@booblyc.com
Discord: https://discord.gg/KQYykEwW9R
Facebook: https://www.facebook.com/BooblycTD/
वेबसाइट: http://booblyc.com/
और पढ़ें

विज्ञापन