कार्डबोर्ड APP
इस ऐप्लिकेशन का पूरा आनंद लेने के लिए, आपके पास कार्डबोर्ड व्यूअर होना चाहिए. इस बारे में ज़्यादा जानकारी और अपना कार्डबोर्ड व्यूअर पाने के लिए, http://g.co/cardboard पर जाएं. Cardboard ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, https://github.com/googlevr/cardboard पर हमारा GitHub डेटाबेस देखें.
आपके इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप Google सेवा की शर्तों (Google की सेवा की शर्तें, http://www.google.com/accounts/TOS), Google की सामान्य निजता नीति (http://www.google.com/intl/en/policies/privacy/), और नीचे दी गई अतिरिक्त शर्तों से सहमत हैं. Google की सेवा की शर्तों के मुताबिक यह ऐप्लिकेशन एक सेवा है. हमारी सेवाओं में शामिल सॉफ़्टवेयर से जुड़ी शर्तें आपके इस ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल पर लागू होती हैं.
इस ऐप्लिकेशन को गाड़ी चलाते समय, पैदल चलते समय या ऐसी किसी भी स्थिति में इस्तेमाल न करें, जब इससे आपका ध्यान भटक सकता हो. इसकी वजह से आपको ट्रैफ़िक या सुरक्षा कानूनों का पालन करने में दिक्कत हो सकती है.


