4.4551+ समीक्षाएं
10 हज़ार+इंस्टॉल की संख्या
75 MBआकार
4.9.1संस्करण

पुराने फोन को सुरक्षा कैमरा बनाएं। लाइव वीडियो और मोशन अलर्ट पाएं।

नवीनतम संस्करण

संस्करण
अद्यतन
25 सित॰ 2026
डेवलपर
श्रेणी
इंस्टॉल की संख्या
10,000+

विज्ञापन

सुरक्षा कैमरा Camerito APP

पुराने फ़ोन, टैबलेट या कंप्यूटर को घर की सुरक्षा के लिए कैमरा बनाएं और कहीं से भी देखें कि वहां क्या हो रहा है। Camerito को दो डिवाइस पर इंस्टॉल करें। जिस डिवाइस को आप निगरानी वाली जगह पर छोड़ेंगे, उस पर Camera Station और दूसरे पर Viewer Station चुनें, फिर QR कोड स्कैन करें। कुछ ही मिनटों में आप लाइव वीडियो देख सकते हैं, आवाज सुन सकते हैं और हलचल या शोर का पता चलने पर सूचना पा सकते हैं। अलग से महंगा कैमरा खरीदने की जरूरत नहीं है। Camerito Wi-Fi या मोबाइल डेटा पर काम करता है।

बिना समय सीमा के मुफ्त
Camerito का मुफ्त संस्करण कोई छोटा ट्रायल नहीं है। बुनियादी मॉनिटरिंग फीचर समय सीमा के बिना, विज्ञापनों के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Premium में HD वीडियो, जूम, असीमित Camera Station, 21 दिनों तक का इवेंट इतिहास, 8 घंटे तक लाइव देखना, उन्नत नियंत्रण और विज्ञापन रहित उपयोग मिलता है।

कुछ ही मिनटों में तैयार
1. Camerito को दो फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर इंस्टॉल करें।
2. कमरे में रखे जाने वाले डिवाइस पर Camera Station चुनें।
3. अपने पास रखने वाले डिवाइस पर Viewer Station चुनें।
4. QR कोड स्कैन करें। अब आप देखना शुरू कर सकते हैं।

देखें, सुनें और जवाब दें
• दूर से लाइव वीडियो देखें और आवाज सुनें।
• मोशन और साउंड नोटिफिकेशन पाएं। संवेदनशीलता और डिटेक्शन जोन अपनी जरूरत के अनुसार सेट करें।
• अपने आप सेव होने वाली छोटी इवेंट क्लिप देखें, या किसी क्लिप को मैन्युअल रूप से रिकॉर्ड करके सेव या शेयर करें।
• टू-वे ऑडियो से दूसरे डिवाइस के जरिए बात करें; Premium टू-वे वीडियो भी सपोर्ट करता है।
• कम रोशनी में तस्वीर अपने आप उजली हो जाती है। इस फीचर को दूर से चालू या बंद भी किया जा सकता है।
• फ्रंट और रियर कैमरा बदलें, सायरन चालू करें या किसी Camera Station को दूर से रोकें।
• असीमित Viewer Station या समर्थित वेब ब्राउजर से देखें।

इवेंट और डिवाइस
मुफ्त संस्करण में इवेंट 1 दिन तक उपलब्ध रहते हैं और अधिकतम 3 Camera Station इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Premium इवेंट इतिहास 21 दिनों तक रखता है और कैमरों की सीमा हटा देता है। दोनों प्लान में Viewer Station की संख्या असीमित है।

रोजमर्रा के काम
अपने मौजूदा डिवाइस से कमरे, प्रवेश द्वार, गैराज, छुट्टी वाले घर या कार्यस्थल को देखें। किसी बुजुर्ग माता-पिता या बच्चे का हाल भी देख सकते हैं, और बाहर रहते हुए कुत्ते, बिल्ली या किसी अन्य पालतू जानवर को जल्दी से देख सकते हैं।

ध्यान देने योग्य
Camerito आपके अपने डिवाइस को जोड़ता है। यह किसी बाहरी CCTV, IP, वीडियो डोरबेल या स्मार्ट कैमरे को सेट या प्रदर्शित नहीं करता। यह रिमोट मॉनिटरिंग में मदद करने वाला साधन है, प्रमाणित अलार्म, आपातकालीन सेवा या पेशेवर सुरक्षा प्रणाली का विकल्प नहीं। इसका काम करना डिवाइस, अनुमतियों, बिजली और नेटवर्क कनेक्शन पर निर्भर करता है।

ऐप की भाषा
यह स्टोर पेज हिंदी में है, लेकिन ऐप का मौजूदा इंटरफेस अंग्रेजी में है। इसलिए ऐप में भूमिकाएं Camera Station और Viewer Station नाम से दिखाई देती हैं।

सदस्यताएं
ऐप के अंदर की खरीदारी Google Play द्वारा संसाधित होती है। सदस्यता तब तक अपने आप नवीनीकृत होती है, जब तक आप उसे अपने Google Play खाते से रद्द नहीं करते। Camerito आपके कार्ड का नंबर प्राप्त या संग्रहीत नहीं करता।

मदद चाहिए? support@camerito.com पर लिखें।

उपयोग की शर्तें
https://camerito.com/en/terms
और पढ़ें

विज्ञापन