लाओशी - चीनी और HSK सीखें APK
3.5779+ समीक्षाएं
100 हज़ार+इंस्टॉल की संख्या
137 MBआकार
5.8.5(0)संस्करण

चीनी सीखें: उच्चारण और टोन स्कोरिंग, पाठ्यपुस्तक सूचियां, HSK फ्लैशकार्ड

नवीनतम संस्करण

संस्करण
अद्यतन
11 सित॰ 2026
डेवलपर
श्रेणी
Google Play ID
इंस्टॉल की संख्या
100,000+

विज्ञापन

ऐप APK

लाओशी - चीनी और HSK सीखें APP

लाओशी (Laoshi) चीनी मैंडरिन सीखने के लिए एक संपूर्ण ऐप है: चीनी अक्षरों, टोन और व्याकरण के लिए बनाए गए स्मार्ट फ्लैशकार्ड, असली हस्तलेखन अभ्यास, उच्चारण स्कोरिंग और हर प्रमुख चीनी पाठ्यपुस्तक के लिए तैयार डेक।

3,00,000+ शिक्षार्थियों से जुड़िए जो Laoshi से चीनी शब्दावली बनाते हैं, मैंडरिन व्याकरण में महारत हासिल करते हैं, HSK परीक्षा की तैयारी करते हैं और हर दिन प्रगति करते हैं।

Laoshi को Red Dot Design Award 2021 और HICOOL 2025 मिल चुका है।

चीनी सीखना अलग है। अक्षर को समझ लेना काफी नहीं — उसे याद भी करना है और हाथ से लिखना भी, और वह जल्दी भूल जाता है। इसीलिए Laoshi की बुनियाद में स्पेस्ड रिपिटीशन है: ऐप शब्द को ठीक उसी समय लौटाता है जब वह याद से फिसलने लगता है, और लिखाई से उसे पक्का करता है। टोन के लिए उच्चारण की ट्रेनिंग चाहिए, व्याकरण के लिए साफ व्याख्या। Laoshi यह सब एक ही फोकस्ड ऐप में लाता है।

शिक्षार्थी Laoshi क्यों चुनते हैं:

• असली हस्तलेखन अभ्यास — चीनी सिर्फ पढ़िए मत, लिखिए भी। अपने फोन पर सही स्ट्रोक क्रम से चीनी अक्षर बनाइए और सक्रिय रिकॉल से पहचान मजबूत कीजिए।

• पाठ्यपुस्तक डेक, अध्याय दर अध्याय — 66 चीनी पाठ्यपुस्तक शृंखलाओं की 4,300+ तैयार शब्द सूचियां, जिनमें Standard Course HSK, Integrated Chinese, Developing Chinese, Boya Chinese, New Practical Chinese Textbook और Road to Success शामिल हैं। अपनी किताब खोलें, अध्याय चुनें और सीखना शुरू करें — शब्द सूचियां हाथ से टाइप करने की ज़रूरत नहीं।

• HSK 2.0 और HSK 3.0 कवरेज — दोनों आधिकारिक परीक्षा मानकों के अनुरूप चीनी शब्दावली और व्याकरण, जिसमें उन्नत 7–9 बैंड भी शामिल है, ताकि आप किसी भी स्तर पर HSK परीक्षा की तैयारी कर सकें।

• चीनी के लिए बने फ्लैशकार्ड — टोन, पिनयिन, अर्थ, उदाहरण वाक्य और अक्षर लेखन, सब एक ही लर्निंग फ्लो में।

• पिनयिन और टोन ट्रेनिंग — पिनयिन आत्मविश्वास से पढ़िए और खास अभ्यासों से टोन साधिए।

• संपूर्ण चीनी व्याकरण डेटाबेस — 756 व्याकरण बिंदु, स्पष्ट व्याख्या और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ, शुरुआती से उन्नत स्तर तक।

• स्पेस्ड रिपीटिशन सिस्टम (SRS) — वैज्ञानिक रूप से अनुकूलित रिवीजन अंतराल चीनी शब्दावली को 3 गुना तक अधिक समय याद रखने में मदद करते हैं।

• उच्चारण और टोन स्कोरिंग, अक्षर दर अक्षर — पूरा वाक्य बोलिए, और हर अक्षर दो अंकों के साथ लौटता है: एक उच्चारण के लिए, दूसरा टोन के लिए। गलती शब्दों में बताई जाती है — छूटा हुआ अक्षरांश, अगले शब्द से पहले बदलने वाला टोन। उच्चारण अभ्यास उन्हीं शब्द सूचियों पर चलता है जो आप पहले से पढ़ रहे हैं: आपकी पाठ्यपुस्तक की सूचियां, हमारी तैयार सूचियां, या आपकी अपनी।

• 30,000+ शब्द सूचियां और थीम आधारित डेक — HSK सूचियां, पाठ्यपुस्तक डेक और विषय आधारित चीनी शब्दावली, जिसमें CSCA की तैयारी भी शामिल है — यह विदेशी छात्रों के लिए चीन की मानकीकृत प्रवेश परीक्षा है।

• डेक इंपोर्ट कीजिए और बनाइए — Anki, Quizlet या Pleco से सूचियां लाइए, या अपनी खुद की बनाकर साझा कीजिए।

• स्ट्रोक ऑर्डर वर्कशीट — किसी भी डेक को एक क्लिक में हस्तलेखन वर्कशीट के रूप में प्रिंट कीजिए।

• प्रगति ट्रैकिंग — अपना HSK स्तर, दैनिक लक्ष्य और लंबी अवधि की प्रगति देखिए।

चाहे आप HSK परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, चीन में पढ़ाई के लिए आवेदन कर रहे हों, या बस अपने लिए चीनी सीख रहे हों — विषय के अनुसार शब्द सूचियों से या अपनी पाठ्यपुस्तक की तैयार सूचियों से — Laoshi आपको वह ढांचा, स्पष्टता और टूल देता है जिनसे चीनी शब्दावली, अक्षर और व्याकरण दिमाग में टिकते हैं।

App Store पर शिक्षार्थी क्या कहते हैं:

"Well designed and structured, helping students to build a solid foundation for later on write and speak Mandarin correctly." — Leah

"Really like this so far. Spaced repetition, goals, lots of resources. Overall I recommend this very much!" — keivqc

"So many helpful features and updates." — avemisha

आज ही चीनी सीखना शुरू कीजिए — अभी अपने पहले 10 शब्द आज़माइए।

Laoshi की सभी सुविधाओं तक पहुंच के लिए, ट्रायल अवधि के बाद आपको सब्सक्रिप्शन शुरू करना होगा।

सवाल या सुझाव? हमें app@laoshi.io पर लिखिए।
और पढ़ें

विज्ञापन