Sansui ड्राइवर - स्मार्ट मीटर APP
किराया फ़ोन नहीं गिनता। किराया मीटर से आता है और ऐप उसे दिखाता है। हर राइड पर
"Sansui मीटर से जांचा गया" लिखा आता है, इसलिए सवारी से बहस नहीं होती।
आपको क्या मिलता है
• जांचा हुआ किराया — किराया मीटर तय करता है, ऐप उसे जमा करता है
• पैसा सीधे आपके UPI में — सवारी आपका QR स्कैन करके सीधे आपको देती है
• सवारी को रसीद — प्रिंट करें, WhatsApp पर भेजें या डाउनलोड करें
• हर राइड जमा — दूरी, समय, किराये का हिसाब और पेमेंट का तरीका
• रोज़ की कमाई — आज, इस महीने और इस साल कितना कमाया
• खर्च — CNG, मरम्मत और बाकी खर्च लिखें और देखें कि असल में कितना बचा
इस्तेमाल में आसान
यह ऐप ड्राइवरों के लिए बना है। बड़े बटन, बड़े नंबर और छोटे शब्द। यह English, हिंदी
और मराठी में चलता है। पहली बार खोलते समय अपनी भाषा चुनें, बाद में कभी भी बदल सकते हैं।
क्या चाहिए
आपके रिक्शा में लगा हुआ Sansui स्मार्ट मीटर। डीलर एक बार ऐप को मीटर से जोड़ देता है,
उसके बाद हर बार अपने आप जुड़ जाता है।
Sansui Electronics, Pune
sooka 
