4,0367+ Yorumlar
100 B+Yükleme sayısı
34 MBBoyut
9.20.0.32104Sürüm

Trusted global and regional news from BBC journalists, in multiple languages

En Son Sürüm

Güncelleme
2 Eyl 2026
Google Play ID
Yükleme sayısı
100.000+

Reklam

BBC World Service APP

BBC World Service ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको कई भाषाओं में बीबीसी की भरोसेमंद ख़बरें मिलती हैं. अपनी पसंद की भाषा चुनें और उस भाषा के लिए ख़ास तौर पर काम करने वाले बीबीसी के पत्रकारों की टीम की तैयार की गई ख़बरें पढ़ें.

आप कहीं भी हों, निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय ख़बरों से अपडेट रहने के लिए BBC World Service ऐप डाउनलोड करें. दुनिया को बदलने वाली ख़बरों को समझने में मदद के लिए प्रमुख ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़, इन डेप्थ एनालिसिस, इन्वेस्टिगेशन और एक्सप्लेनर देखें. ग़लत और भ्रामक जानकारी से सावधान रहें, और भरोसेमंद पत्रकारिता के ज़रिए सही तथ्यों से जुड़ी जानकारी हासिल करते रहें.

निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार, प्रमुख ख़बरें और विश्लेषण
हेडलाइंस, फ़ीचर और एक्सपर्ट्स एनालिसिस
ब्रेकिंग न्यूज़ और लाइव रिपोर्टिंग
करंट अफ़ेयर्स के बारे में अप टू डेट रहें

इन्वेस्टिगेशन और एक्सप्लेनर
इन डेप्थ रिपोर्टिंग, विस्तृत लेख और वीडियो, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय कहानियों की पड़ताल करते हैं. साथ ही ऐसे एक्सप्लेनर जो ग़लत सूचना को दूर करते हैं और जटिल ख़बरों को आसान बनाते हैं.

पॉडकास्ट और वीडियो
वो ख़बरें जो ज़्यादा जानकारी और अलग-अलग नज़रिए पेश करती हैं उन्हें पॉडकास्ट और वीडियो के ज़रिए सुनें और देखें.
लाइव टीवी
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर टीवी का लाइव स्ट्रीम किया जाता है, जिसमें न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण, चर्चाएँ और डॉक्यूमेंट्री हर दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं.

मुख्य ख़बरों के लिए अलर्ट
पुश अलर्ट के लिए ऑप्ट-इन करें, जिससे आपको अपने डिवाइस पर तुरंत नोटिफ़िकेशन मिलेंगे.

------

अगर आप पुश अलर्ट प्राप्त करने का विकल्प चुनते हैं, तो आपके डिवाइस से जुड़ा एक यूनिक आइडेंटिफ़ायर एयरशिप की ओर से स्टोर किया जाएगा. एयरशिप बीबीसी की ओर से सेवा उपलब्ध कराने के लिए ऐसा करेगी. आपसे जुड़ा कोई अन्य निजी डेटा (यूजर नेम या ईमेल एड्रेस) प्रोसेस नहीं किया जाएगा. आप अपने डिवाइस की 'नोटिफ़िकेशंस' स्क्रीन पर जाकर BBC News पुश नोटिफ़िकेशंस को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं.

अगर आप इस ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो आप BBC World Service ऐप के इस्तेमाल की शर्तें, प्राइवेसी नोटिस, कुकीज़ और समान तकनीकों के इस्तेमाल से संबंधित जानकारी स्वीकार करते हैं, जो इस लिंक पर उपलब्ध हैं:

https://www.bbc.co.uk/programmes/articles/3HbwbT5gzbDN6TG1gsLpjTv/bbc-world-service-app

आपको बेहतर अनुभव देने और ऐप की ओर से मिलने वाले फ़ीचर्स को शुरू करने के लिए, हम और हमारे पार्टनर्स कुकीज़ और समान तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऊपर दिए गए लिंक पर जाकर आप यह जान सकते हैं कि कैसे आपकी ओर से दी गई जानकारियों का इस्तेमाल होता है.
Devamı