10+इंस्टॉल की संख्या
0.9.1संस्करण

कॉलब्रेक, कोट पीस रंग, दहला पकड़ मिंडी, भाभी ठुल्ला और 5 ताश गेम। बिना इंटरनेट।

नवीनतम संस्करण

संस्करण
अद्यतन
7 अक्तू॰ 2026
डेवलपर
श्रेणी
इंस्टॉल की संख्या
10+

विज्ञापन

Taash Adda: ताश और कॉल ब्रेक GAME

ताश अड्डा में नौ देसी ताश के खेल (कार्ड गेम) एक ही ऐप में हैं: कॉल ब्रेक (कॉलब्रेक, माइनस, लकड़ी), कोट पीस (रंग, कोर्ट पीस), दहला पकड़ (मिंडी, मिंडी कोट), भाभी (ठुल्ला), मेंडीकोट (मिंडी), तीन दो पाँच (3-2-5), जजमेंट (कच्छूफुल), बेगा काट और सॉलिटेयर (क्लोंडाइक)। बिना इंटरनेट के, ऑफलाइन, बॉट के साथ खेलिए, उन्हीं नियमों से जिनसे हरियाणा और उत्तर भारत में असल में खेला जाता है। फ्री ताश गेम, असली पैसा नहीं।

कॉल ब्रेक (कॉलब्रेक, माइनस, लकड़ी, Callbreak)
वह ताश का खेल जो हर कोई जानता है। चार खिलाड़ी, कोई जोड़ी नहीं, हुकुम हमेशा तुरुप है। अपने हाथ बोलो और उसी हिसाब से अंक पाओ या गँवाओ। कॉलब्रेक ऑफलाइन, कभी भी, किसी टेबल का इंतज़ार नहीं।

कोट पीस (रंग, कोर्ट पीस, Court Piece, Hokm)
तेरह में से सात सर, अपने साथी के साथ। तीनों रूप यहाँ हैं: सिंगल सर, डबल सर और छुपा रंग, और तीनों सच में अलग खेल हैं।

दहला पकड़ (मिंडी, मिंडी कोट, Dehla Pakad)
दहले पकड़ो। चार खिलाड़ी, दो जोड़ियाँ, और बाज़ी आख़िरी सर तक पलट सकती है: सात सर जीतकर भी हार हो सकती है, अगर दहले सामने वालों के पास चले गए। रंग पहले बोला जा सकता है या पहली काट से तय, सर चालू या बंद।

भाभी (ठुल्ला, Bhabhi, Get Away)
पत्ते निकालो। जब कोई रंग नहीं दे पाता, तो उस रंग का सबसे बड़ा पत्ता चलने वाला पूरा ढेर (ठुल्ला) उठाता है। आख़िर में जिसके पास पत्ते बचे, वही हारा। तीन से छह खिलाड़ी।

मेंडीकोट (मिंडी, मिंडी कोट, Mendikot)
दहला पकड़ का पश्चिमी भाई, गुजरात और महाराष्ट्र का। दहले पकड़ो, और हर सर सीधे जीतने वाले का।

तीन दो पाँच (3-2-5, 235, Teen Do Paanch)
तीन खिलाड़ी, तीन हिस्से: पाँच, तीन या दो सर लेने हैं, और हिसाब अगली बाज़ी में बराबर।

जजमेंट (कच्छूफुल, Judgement)
ठीक उतने सर बोलो जितने लोगे। हर दौर में हुकुम बदलता है। ग़लत अंदाज़े का कुछ नहीं मिलता। तीन से छह खिलाड़ी।

बेगा काट (Begga Kaat)
बेगम और पान से बचो। जिसके अंक सबसे ज़्यादा, वही हारा।

सॉलिटेयर (क्लोंडाइक, Solitaire)
एक-एक या तीन-तीन पत्ते खोलो, घड़ी और चालों की गिनती के साथ। हर बाज़ी पहले से हल की हुई है, इसलिए जो खेल मिला है वह जीता जा सकता है। सीधा पकड़कर खेलो, बिना नेट।

ताश अड्डा क्यों

ऑफलाइन कार्ड गेम। सॉलिटेयर और बॉट के साथ हर खेल बिना इंटरनेट के चलता है, न लॉगिन, न किसी का इंतज़ार।

ईमानदार बॉट, तीन स्तर: आसान, मध्यम और कठिन। हर बॉट पर साफ़ लिखा है कि वह बॉट है, और कोई भी आपके पत्ते नहीं देख सकता।

हरियाणा के नियम, जैसे असल में खेले जाते हैं। जिस नियम पर घर-घर में फ़र्क़ है, वह सेटिंग है, अंदाज़ा नहीं।

खेलते-खेलते सीखो। हर खेल का पहला हाथ सिखाते हुए खिलाया जाता है, और जब चाहो इशारा मिल जाता है।

फ़ोन के लिए बना। बड़े, साफ़ पढ़े जाने वाले पत्ते, तस्वीर वाले बादशाह-बेगम-ग़ुलाम, पत्तों की गिनती, और रंग या दर्जे से छँटाई।

आपकी भाषा। हिन्दी, Hinglish, English, اردو, ਪੰਜਾਬੀ, नेपाली, বাংলা, मराठी और ગુજરાતી।

त्योहार वाली थीम। हवेली, दिवाली, होली, नियॉन, वेलवेट और क्लासिक मेज़ें।

असली पैसा नहीं। सिक्के खेलकर कमाए जाते हैं; न ख़रीदे जा सकते हैं, न बेचे जा सकते हैं, न निकाले जा सकते हैं। यहाँ किसी तरह का दाँव नहीं है।

ताश, तास, पत्ते या कार्ड: आपके घर में इसे जो भी कहते हों, कॉल ब्रेक, कोट पीस, दहला पकड़ और भाभी खेलने का अड्डा यही है।
और पढ़ें

विज्ञापन